Press "Enter" to skip to content

रामकथा में उमड़ी भीड़ का फायदा, महिला का मंगलसूत्र काट ले गया चोर / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र स्थित बगीचाधाम मंदिर में रामकथा सुनने गई एक महिला के गले से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंगलसूत्र चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरकुंवर पत्नी भैयालाल लोधी (62) निवासी बड़ोरा, थाना करैरा, 26 फरवरी को बगीचाधाम मंदिर में आयोजित रामकथा सुनने पहुंची थीं। शाम को आरती के बाद जब वह प्रसाद लेने के लिए गईं, तभी भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से मंगलसूत्र काट लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर महिला ने करैरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!