शिवपुरी। दिव्यांगजन आयुक्त, मध्यप्रदेश डॉ. अजय खेमरिया 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। आयुक्त का पद राज्य शासन के सचिव के समकक्ष माना जाता है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. खेमरिया जिले में दिव्यांगजनों के हित में संचालित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करेंगे। इस दौरान वे संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे।
प्रवास के दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण भी किया जाएगा और अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के अनुसार 2 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे आयुक्त डॉ. खेमरिया शिवपुरी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।







Be First to Comment