शिवपुरी| शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले 8 सीएचओ, 4 एएनएम सहित सेक्टर सुपर बाइजर, एलएचवी और नर्सिंग आफिसर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जिनके प्रति उत्तर से वरिष्ठ अधिकारियों के संतुष्ट न होने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया था। जिसमें अनमोल पोर्टल में एंट्री जैसे गंभीर विषयों में खासी कमियांथी। इन कमियों को दूर करने और जबावदेही सुनिश्चित करने के लिए विडियो कान्फ्रेंस का आयोजन द किया गया ,लेकिन रविन्द्र नागर सीएओ बडेरा पिछोर, प्रताप सिंह सेंगर सीएओ खरेह बदरवास, रिंकू चौरसिया सीएओ देहरदा गणेश, दिनेश कुमार सीएओ सीएचसी बदरवास, हरीश मंडेरिया सीएओ सीएचसी बदरवास, रमेश सेलर सीएओ काररखेडा पिछोर, मनीषा दीवान सीएओ चंदावनी पिछोर अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार जीवन लता गुप्ता एलएचवी खरैह बदरवास, लक्ष्मी रिठौरिया एएनएम किलावनी, कुसुम भार्गव एएनएम पडोरा पिछोर, जयश्री बडेरिया एएनएम पिपारा पिछोर भी अनुपस्थित रही। जिन्हें अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है।
लापरवाही बरतने पर 8 सीएचओ, एएनएम सहित 15 को नोटिस / Shivpuri News




