Press "Enter" to skip to content

नवीन वर्ष के लिए मदिरा दुकानों के टेंडर शुरू, तीन चरणों में खुलेगी प्रक्रिया / Shivpuri News

शिवपुरी। आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए जिले की मदिरा दुकानों के संचालन हेतु टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस बार सरकार ने पूर्व वर्षों की तरह मौजूदा ठेकेदारों को दुकानों के नवीनीकरण का विकल्प नहीं दिया है। प्रदेश की सभी मदिरा दुकानों का निष्पादन ओपन टेंडर के माध्यम से किया जा रहा है।

आबकारी विभाग के अनुसार इस वर्ष मदिरा दुकानों को एक से पांच दुकानों के समूह में विभाजित कर टेंडर जारी किए गए हैं। इन समूहों की आरक्षित कीमत पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत बढ़ाई गई है।

शिवपुरी जिले में कुल 113 मदिरा दुकानों को 32 समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का निष्पादन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 11 समूहों के टेंडर जारी किए गए हैं, जो 2 मार्च 2026 को खोले जाएंगे।

दूसरे चरण में 11 समूहों के टेंडर 3 मार्च से लाइव होंगे और 5 मार्च को खोले जाएंगे। वहीं तीसरे चरण में शेष 10 समूहों के टेंडर 6 मार्च को लाइव होकर 7 मार्च को खोले जाएंगे।

आबकारी विभाग को उम्मीद है कि इस वर्ष ओपन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से जिले में 25 से 30 प्रतिशत तक राजस्व वृद्धि हो सकती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!