Press "Enter" to skip to content

तीन साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी भी दबोचा / Shivpuri News

शिवपुरी। वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिजिकल थाना पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इनमें से एक आरोपी पिछले तीन साल से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार प्रकरण क्रमांक 248/23 (विद्युत अधिनियम) में तीन साल से फरार चल रहे बशीर खान पुत्र नसीर खान निवासी चीलोंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रकरण क्रमांक 254/2025 (एनआई एक्ट) में करीब एक साल से फरार चल रहे तययूम खान पुत्र असलम खान निवासी चीलोंद घोषीपुरा को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नम्रता भदौरिया, उपनिरीक्षक भावना राठौड़, प्रधान आरक्षक सुभाष यादव तथा आरक्षक राजदेव चौधरी, पंकज श्रीवास्तव और सैनिक मनोज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!