Press "Enter" to skip to content

पोहरी जेल से दुष्कर्म आरोपी फरार, 10 घंटे बाद जंगल से दबोचा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी में दुष्कर्म के आरोपी के जेल से फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जेल की करीब 13 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया था। पुलिस ने करीब 10 घंटे की तलाश के बाद उसे शाम साढ़े 6 बजे बमरा जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

जेल से फरारी की सूचना मिलते ही जेल प्रबंधन ने पोहरी थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीमों ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को 20 फरवरी को अपनी 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

करीब 10 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को जंगल से पकड़कर दोबारा जेल भेज दिया। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी करीब चार साल पहले पोहरी जेल से एक आरोपी फरार हो चुका है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!