Press "Enter" to skip to content

पिछोर में दिनदहाड़े लूट, महिला से जेवर लूटे, थाना प्रभारी ने कहा जल्द आरोपियों को पकड़ेंगे / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के बलदेपुर जुंगीपुर के बीच दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से कट्टे की नोक पर जेवर लूट लिए। महिला के कानों से सोने की झुमकियां खिचड़ी जिससे महिला के कानों से खून झलकने लगा महिला के जेठ को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की  और जेब से पैसे छीन लिए।

जानकारी के अनुसार, दिनारा थाना क्षेत्र के गोरा गांव निवासी रीना यादव अपने जेठ जानकी प्रसाद यादव के साथ बाइक से मायके रेवई गांव जा रही थीं। तभी बलदेपुर जुंगीपुर के बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया और कट्टे की नोक पर महिला के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र, सोने की चेन, और अन्य जेवर उतरवाकर ले गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!