बार.बार चेतावनी और कर्मचारियों की लापरवाही से गिरी गाज
शिवपुरी। अनमोल पोर्टल में एंट्री और विकास खण्ड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा में नरवर विकासखण्ड के लगातार पिछडने के चलते नरवर बीएमओ डॉ. आर.आर. माथुर को हटाकर उनके स्थान पर डॉण्सुरेन्द्र कुशवाह को बीएमओ का प्रभार दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नरवर विकासखण्ड अनमोल पोर्टल में एंट्रीए आरसीएच पोर्टल में एंट्रीए एचएमआइएस डाटा एंट्रीए कोविड से बचाव के लिए वृद्धजन का टीकाकरणए फ्रंटलाइन वर्क 18 से अधिक उम्र के युवा और उसके बाद 15.18 वर्ष के कोविड टीकाकरण सहित अधिकांश विभागीय योजनाओं में काफी पिछड़ रहा था।
डॉण्पवन जैन ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्टाफ को कई हिदायत देने के बाद भी स्थिति में सुधार न आने से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने भी नाराजगी व्यक्त की थी। पिछले दिनों हुई कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर शिवपुरी ने लापरवाह अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके तारतम्य में लगातार विभागीय कर्मचारियों में कसावट लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत डॉ. आरआर माथुर को बीएमओ पद से हटाकर उनके स्थान पर डॉ. सुरेन्द्र कुशवाह को नरवर का प्रभार दिया गया है।






Be First to Comment