Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के सलैया गाँव में लाइसेंसी बन्दूक से महिला को मारी गोली, रास्ते को लेकर हुआ विवाद, मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित सलैया डिपो के पास शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने महिला पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच शुगर सिंह लोधी और रानी सेन (पति – देवेंद्र सेन) के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान शुगर सिंह लोधी अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और घर के बाहर खड़ी महिला पर एक नहीं बल्कि दो गोलियां चला दीं।

गोली लगते ही महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला को उसका पति गंभीर अवस्था में उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ एवं अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!