Press "Enter" to skip to content

शादी में 70 लाख खर्च करने के बाद भी 5 लाख के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत 4 पर FIR / Shivpuri News

शिवपुरी के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला दर्ज हुआ है। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ बीएनएस (BNS) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता 27 वर्षीय पल्लवी रघुवंशी ने बताया कि 28 नवंबर 2023 को उनकी शादी शुभम रघुवंशी से हुई थी। पल्लवी के मायके वालों ने इस शादी में करीब 70 लाख रुपये खर्च किए थे। शुरुआती 4-5 महीने सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल वाले ‘हैसियत के अनुसार दहेज नहीं मिलने’ के ताने मारने लगे। आरोप है कि पति शुभम, सास कृष्णा, ससुर महेंद्र और ननद सोनम लगातार उन्हें प्रताड़ित करने लगे और 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी।
पीड़िता ने बताया कि 13 मार्च 2025 को पति ने पैसों की मांग को लेकर मारपीट की, जिसके बाद वह मायके (सजाई) आ गई। परिजनों की समझाइश के बाद वह वापस ससुराल गई, लेकिन 7 अगस्त 2025 को फिर से मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पति ने कोर्ट में साथ रहने का आवेदन (धारा 9) लगाया। 11 फरवरी 2026 को पल्लवी ने कोर्ट में पति के साथ रहने की सहमति दी, लेकिन इसके बावजूद पति ने आदेश की अवहेलना की और उसे शिवपुरी में ही बेसहारा छोड़ दिया।

भाइयों के साथ ससुराल पहुंची तो की गई धक्का-मुक्की
पति के साथ न ले जाने पर 22 फरवरी 2026 को पल्लवी अपने भाइयों के साथ खुद ससुराल (लुकवासा) पहुंच गई। आरोप है कि वहां ससुराल वालों ने उनके साथ जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की और उन्हें घर में घुसने तक नहीं दिया। मजबूर होकर पल्लवी को दोबारा मायके लौटना पड़ा। महिला थाना पुलिस ने अब इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए केस दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!