Press "Enter" to skip to content

दिनारा मुक्तिधाम में अत्याधुनिक अंतिम संस्कार मशीन की मांग तेज, पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाजसेवियों का सराहनीय प्रयास / Shivpuri News

शिवपुरी: दिनारा पंचायत के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए आधुनिक मशीन (इलेक्ट्रिक/सीएनजी शवदाह) की कमी को लेकर क्षेत्र में जनचर्चा तेज हो गई है। स्थानीय समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र पहल करने की मांग की है। गौ सेवक कल्लू महाराज के नेतृत्व में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर, जनपद पंचायत, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया है कि मुक्तिधाम में आधुनिक मशीन स्थापित की जाए, जिससे आम लोगों को सुविधा मिले और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।समाजसेवियों का कहना है कि पारंपरिक अंतिम संस्कार में बड़ी मात्रा में लकड़ियों का उपयोग होता है, जिससे हरित पेड़ों की कटाई बढ़ती है। लगातार हो रही इस कटाई का सीधा असर पर्यावरण, जलवायु और मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पेड़-पौधे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वर्षा चक्र, तापमान संतुलन और समग्र जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
*गौ सेवक कल्लू महाराज ने लोगों को जागरूक करते हुए “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” का संदेश दिया*। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के सच्चे रक्षक हैं और इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम पर्यावरण को सुरक्षित नहीं रखेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट और गहरा हो जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की।इस जनहितकारी पहल में संजू ठाकुर, दीपक लोधी, धर्मेंद्र लोधी, जयराम लोधी, राजू लोधी सहित कई अन्य समाजसेवी भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की है कि दिनारा मुक्तिधाम में शीघ्र आधुनिक शवदाह मशीन स्थापित की जाए, ताकि पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
समाजसेवियों का मानना है कि यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देगा कि विकास और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!