Press "Enter" to skip to content

मायापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के 5 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर दबोचा हथियार बरामद / Shivpuri News

खनियांधाना शिवकांत सोनी :- खनियांधाना के अंतर्गत आने बाले थाना मायापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रविवार को हुई मुहासा में हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस ने मुहासा गांव में हुई हत्या के पांच आरोपियों को वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को फरियादी राजेंद्र सिंह यादव (निवासी ग्राम मुहासा) की रिपोर्ट पर थाना मायापुर में अपराध क्रमांक 29/26 दर्ज किया गया था शुरुआत में यह मामला मारपीट और अन्य बी एन एस की धारा 109(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5)) के तहत दर्ज किया गया था जिसमे 3 घायलों को झांसी रेफर किया था इसी में युधिष्ठिर यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) सहित 191(2), 191(3), और 190 बी एन एस की धारा का इजाफा करते हुये अलग अलग टीमें गठित की और आरोपियों की तलाश जारी की थी मायापुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मायापुर दिनेश सिंह नरवरिया ने टीम गठित की पुलिस ने घेराबंदी कर घटना के 24 घंटे के भीतर सभी 5 आरोपियों कप्तान सिंह यादव 62 वर्ष सतेंद्र पुत्र कप्तान सिंह यादव 23 वर्ष धर्मेंद्र पुत्र कप्तान सिंह यादव 25 वर्ष रामू पुत्र कप्तान सिंह यादव 18 वर्ष कमला बाई पत्नी कप्तान सिंह यादव 60 वर्ष सभी निवासी ग्राम मुहासा थाना मायापुर को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए घातक हथियार भी बरामद किए हैं जिनमें तलवार चाकू कुल्हाड़ी और लाठी शामिल हैं आरोपियों को माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है
इस पूरी त्वरित कार्यवाही में मायापुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया उनि अजय पटेल सउनि प्रताप सिंह गुर्जर प्र.आर. उधम सिंह भिलाला प्र.आर. सुरेन्द्र राय प्र.आर. ओमप्रकाश राठौर प्र.आर. भीकम सिंह आरक्षक सर्वेश शर्मा चंद्रभान सिंह, मुरारीलाल अटरिया और राजबीर सिंह पवैया की मुख्य भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!