Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में आरक्षक से अभद्रता पर आरोपियों का जुलूस: केस दर्ज, कान पकड़कर थाने से कोर्ट तक पैदल घुमाया / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में पुलिस आरक्षक से अभद्रता करने वाले दो आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। देहात थाना पुलिस दोनों आरोपियों को कान पकड़कर माफी मंगवाते हुए थाना परिसर से न्यायालय तक पैदल ले गई। यह घटना झांसी तिराहा स्थित शराब की दुकान के पास हुई थी।

जुलूस के दौरान, दोनों आरोपी कान पकड़कर “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” कहते हुए चल रहे थे। उन्हें थाना परिसर से झांसी तिराहा और गुरुद्वारा मार्ग होते हुए कोर्ट तक ले जाया गया। रास्ते भर यह नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।

यह मामला शनिवार को झांसी तिराहा स्थित शराब की दुकान के पास हुआ था। झगड़े के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे आरक्षक राहुल चौहान से आरोपियों ने गालीगलौज और धक्कामुक्की की थी। एक आरोपी ने कड़े से वार करने की कोशिश करते हुए कहा था कि “हाथ नहीं, हथौड़ा है…” और आरक्षक की वर्दी पकड़कर बटन तोड़ दिया था।

इस मामले में आरोपियों की पहचान लवप्रीत सरदार और छोटू परिहार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

देहात थाना प्रभारी ने बताया कि विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!