पिछोर। शिवम (19) पुत्र देवलाल लोधी निवासी ग्राम रूपनवारा सोमवार की दोपहर 3 बजे गेहूं की फसल में सिंचाई कर रहा था। ट्रांसफार्मर से मोटर तक आया तार बीच में से टूटकर खेत में गिर गया। इसकी चपेट में आने से शिवम झुलस गया। परिजन इलाज कराने पिछोर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई है।
सिंचाई करते समय टूटा तार, युवक के सिर में लगा, मौत / Picchore News




