शिवपुरी। जिले के करैरा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिला आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गुड़ लहान और कच्ची शराब जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री रविंद्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर श्री संदीप शर्मा के निर्देशन में की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त करैरा प्रभारी गौरव कुमार कोल की टीम ने फतेहपुर कंजर डेरा, गधाई चौराहा, न्यू अमोला, सहित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 19000 किलोग्राम गुड़ लहान का सैंपल लेकर शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही 120 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब , टंकी , ड्रम आदि सामग्री जब्त की गई। जब्त एवम नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।
आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं।
इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी गौरव कुमार कोल,नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक लोकेश बेवरिया आरक्षक गिरराज, सतीश, डोंगर सिंह, डालसिंह, रितिक , मुकेश तथा सैनिक सुमन जोशी, रीतू और दिलीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।







Be First to Comment