Press "Enter" to skip to content

रिछाई मोड़ पर शादी में जा रहा लोडिंग वाहन पलटा, 12 घायल, 2 साल की मासूम भी शामिल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिछाई मोड़ पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे शादी में शामिल होने जा रहे लड़की पक्ष का लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें 2 साल की मासूम बच्ची समेत महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग बदरवास कस्बे से लोडिंग वाहन में सवार होकर कराहल गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बदरवास निवासी 56 वर्षीय रेखा सेन पत्नी चिरौंजी सेन ने बताया कि उनकी बेटी रानी की शादी थी। लड़के पक्ष ने कराहल स्थित अपने गांव में कार्यक्रम रखा था। दुल्हन कार से पहले ही रवाना हो चुकी थी, जबकि बाकी परिजन लोडिंग वाहन से जा रहे थे।

रास्ते में रिछाई मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

हादसे में घायल होने वालों में 2 वर्षीय रिया सेन पुत्री रवि सेन, रवि सेन (25), रेखा सेन (56), शिमला धाकड़ (35), नरेंद्र बाथम (26), महेंद्र सिंह जाटव (56), आशा सेन (35), सुमन सेन (35), महेश सेन (50), राजू सेन (45), शिवानी सेन (22) और मनोज सेन (39) शामिल हैं। पोहरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!