Press "Enter" to skip to content

तेज रफ़्तार फोर व्हीलर ने बाइक पर सवार पति-पत्नी, बेटे को उड़ाया, बेहोश पड़े रहे, मौके पर छोड़कर भागे बदमाश, ठकुरपुरा मोड़ की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ठकुरपुरा मोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने बाइक में टक्कर मार दी. बाइक पर सवार पति-पत्नी और बेटे बेहोश होकर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद मौके से फोर व्हीलर चालक फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार दुलारी कुशवाह ने बताया कि वह अपने पति राजू कुशवाह और बेटे विशाल कुशवाह के साथ 10 फरवरी 2025 की रात्रि 10:30 बजे अपने रिश्तेदार को खाना देखकर वापस मेडिकल कॉलेज से लौट रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वह ठकुरपुरा मोड़ के ब्रेकर पर पहुंचे तो उन्होंने ब्रेकर के कारण बाइक को धीमा किया. उसी दरमियान पीछे से ग्वालियर तरफ से आ रही तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. बाइक में टक्कर के बाद तीनों इधर-उधर गिर पड़े. इसके बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गए और बहुत देर तक बेहोश पड़े रहे. मौके से फोर व्हीलर चालक भाग खड़ा हुआ. 7 दिन के इलाज के बाद आज सभी घायल एसपी ऑफिस पहुंचे. जहां उन्होंने मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!