Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में लापता युवक का कुएं में मिला शव: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पिछोर थाना क्षेत्र की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम खुरई में लापता युवक मुकेश लोधी उर्फ गोलू उम्र 24 साल का शव एक कुएं में मिला है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, मुकेश मंगलवार शाम करीब 7 बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बताया गया है कि घर से निकलने से पहले मुकेश के पास एक फोन कॉल आया था, जिसके बाद उनका मोबाइल भी बंद हो गया था। मृतक के बड़े भाई ज्ञान सिंह लोधी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित एक ग्रामीण के कुएं में चप्पल और मफलर तैरते हुए दिखाई देने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंचकर देखा तो वह सामान मुकेश का ही था। कुएं में उतरकर तलाश करने पर मुकेश का शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि शव पर चोट के निशान थे।

साथ ही, जिस दिशा में मुकेश का खेत है, कुएं का स्थान उससे विपरीत दिशा में है। ऐसे में युवक वहां कैसे पहुंचा, यह संदेह का विषय है। कुएं में शव मिलने की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार ने बताया कि मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!