Press "Enter" to skip to content

बैंक कॉलोनी में पानी के टैंक में डूबा 3 साल का दिव्यांश, मौत / Shivpuri News

 

शिवपुरी। शिवपुरी‎ शहर की बैंक कॉलोनी शिवपुरी में‎ सोमवार की सुबह तीन साल के‎ मासूम की टैंक में डूबने से मौत हो‎ गई है। टैंक का आधा ढक्कन खुला‎ होने से मासूम डूब गया। परिजनों ने‎ पुलिस में शिकायत नहीं की है।‎ जानकारी के मुताबिक दिव्यांश‎ (3) पुत्र रवि सेन निवासी बैंक‎ कॉलोनी शिवपुरी की सोमवार की‎ सुबह पानी के टैंक में डूबने से मौत‎ हो गई है। घर में ही पानी का टैंक‎ बना है, सुबह 9 बजे पानी भरने के‎ लिए लेजम डाली। इसके लिए टैंक‎ का ढक्कन आधा खुला छोड़ दिया।‎ घर के अंदर दिव्यांग खेल रहा था।‎ पति-पत्नी ऊपर चले गए। जब‎ नीचे आए तो दिव्यांग दिखाई नहीं‎ दिया। करीब 15 मिनिट तक‎ कॉलोनी में ढूंढा और फिर पानी के‎ टैंक के खुले होने की याद आई।‎ टैंक में देखा तो दिव्यांग का शव‎ उतराता मिला। पिता ने बच्चे के‎ शव का पीएम कराने से इनकार कर‎ दिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!