शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली करौंदी कॉलोनी में गुरुवार की शाम 6:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
जानकारी के अनुसार नरेंद्र चंदेल पुत्र रामहेत चंदेल उम्र 35 साल निवासी करौंदी कॉलोनी ने गुरुवार की शाम 6:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बता दें कि मृतक शराब पीने का आदि था. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल फिजिकल थाना पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है. मृतक के शव का पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है.






Be First to Comment