शिवपुरी: पोहरी नगर में 226 करोड़ की लागत से प्रगतिरत सरकुला मध्यम सिचाई परियोजना (सरकुला डेम) का क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेम स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों से बातचीत कर निर्माण कार्य की जानकारी ली साथ जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
बता दे कि पोहरी की बहुप्रतीक्षित योजना सरकुला मध्यम सिचाई परियोजना के निर्माण के बाद पोहरी के विकास में अहम योगदान होगा।
इस मौके पर विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि सरकुला मध्यम सिचाई परियोजना के वाद पोहरी क्षेत्र सहित आस पास के 28 गाव में सिचाई की पर्याप्त व्यवस्था होगी साथ ही अनुभाग क्षेत्र पेयजल समस्या का भी निदान होगा जो मेरी कार्यकाल के दौरान अहम उपलब्धि होगी।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मेरे विधायक बनने के वाद डेम निर्माण का कार्य बंद था जिसके बाद मैंने सम्वन्धित निर्माण कंपनी के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की कहा साथ ही सहयोग करने की कहा जिसका नतीजा है कि सरकुला डेम निर्माण कार्य प्रगतिरत है जो आगामी 2027 तक पूर्ण हो जाएगा।







Be First to Comment