Press "Enter" to skip to content

शादी का झांसा देकर महिला को इंदौर ले जाकर किया दुष्कर्म, कोतवाली पुलिस ने आरोपी फैजान उद्दीन को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा महिला को इंदौर से दस्तयाब कर महिला के साथ दुष्कर्म करने बाले आरोपी फैजान उद्दीन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

बता दें की 6 फरबरी 2026 को महिला के पति निवासी लालमाटी ने अपनी पत्नि के घर से बिना बताये कहीं चले जाने की गुम होने की रिपोर्ट की थी. रिपोर्ट पर से गुमइंसान क्रमांक 16/26 कायम कर जांच में लिया. 

कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया की 10 फरबरी 2026 को लापता महिला को इंदौर से दस्तयाब किया. महिला ने बताया की आरोपी फैजान उद्दीन ने शादी का झांसा देकर इंदौर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए, बाद में शादी से इंकार कर दिया, कथनों के आधार पर आरोपी के विरुध्द थाना कोतवाली पर अप0क्र0 97/26 धारा 69 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी फैजान उद्दीन पुत्र बाजउद्दीन उम्र 26 साल निवासी मोतिया मोहल्ला म्याना गुना म०प्र० को दिनांक 10 फरबरी 2026 को शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया अपराध के संबंध में अन्य कार्यवाही जारी है।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, उनि० पूजा घुरैया, उनि० सुमित शर्मा, उनि० रामेन्द्र चौहान, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर0 803 बृजेश जादौन, आर0 1032 अजय यादव, आर0 309 शिवकुमार, आर0 631 अजय यादव, म०आर० पूजा रावत, म0आर0 सीतू सिंह, विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!