शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील के तहत एक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को भगाकर ले जा रहा था लेकिन सही समय पर प्रेमिका के भाई मौके पर पहुंच गए और प्रेमी की जमकर बेल्ट व पटककर कुटाई लगा दी। इस पिटाई का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया और इसे सोशल साइड पर वायरल कर दिया।
वीडियो में मार खाते दिख रहे युवक का नाम सनबेस है। वहीं, पिटाई करने वाले युवकों के नाम गोविंद और प्रताप बताए जा रहे हैं। सनबेस उनकी बहन को घर से भगाकर लेकर ले जा रहा था। लड़की घर से गायब मिली तो परिवारवालों ने उसे तलाशना शुरू किया। वे उसे खोजते हुए बस स्टॉप पर पहुंचे तो कपल उन्हें वहां मिल गया।
मामले में टीआई राकेश शर्मा ने फोन पर कहा कि वे अभी थाने पर मौजूद नहीं हैं। थाने पहुंचकर ही कुछ बता पाएंगे। लोगों का कहना है कि दोनों प्लानिंग के साथ भागे थे, लेकिन बस लेट होने से पकड़ में आ गए।




