शिवपुरी: अवैध शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैराड़ पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब की खेप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि खोदा-भौराना झिरी रोड के कच्चे रास्ते पर एक युवक अवैध कच्ची शराब बेचने के लिए ले जा रहा है और किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिए का युवक दो नीले रंग की प्लास्टिक कैनों के साथ खड़ा मिला। घेराबंदी कर पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपक उर्फ चीकू रावत पुत्र विजय सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, बैराड़ बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखी दो प्लास्टिक कैनों में हाथ भट्टी से बनी 100 लीटर कच्ची शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक दुर्गाचरण, आरक्षक अतर सिंह, संदीप राठौर एवं चालक आरक्षक मनीष की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment