शिवपुरी: थाना बैराड़ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा राउंड और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टोरिया रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी के सामने वाहन चेकिंग लगाई गई। इस दौरान काले रंग की बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से आ रहे युवक को रोका गया, जो भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर पकड़े गए युवक ने अपना नाम समीर पुत्र बल्लन खान (उम्र 24 वर्ष), निवासी कालामढ़, थाना बैराड़, जिला शिवपुरी बताया। तलाशी में उसकी पेंट की दाहिनी कमर से 315 बोर का देशी कट्टा मिला, जिसके चेंबर में एक जिंदा राउंड लोड था। आरोपी के पास हथियार का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। उसके विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर कट्टा, कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक तेज सिंह गौंड, आरक्षक अतर सिंह रावत, आरक्षक देवेंद्र राठौर एवं चालक आरक्षक मनीष परिहार की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment