Press "Enter" to skip to content

खोड़ में स्वास्थ्य का महाकुंभ: सिंधिया के प्रयासों से लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विधायक देवेंद्र जैन रहे मौजूद / Shivpuri News

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की दूरगामी सोच और क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के संकल्प के साथ आज शिवपुरी विधानसभा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोड़ में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र जैन विशेष रूप से सम्मिलित हुए और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को उच्च स्तरीय और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है।
शिविर में पहुंचे विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि,  ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के अथक प्रयासों से आज क्षेत्र के लोगों को अपने ही घर के पास आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं। यह मिशन न केवल बीमारों का इलाज कर रहा है, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रहा है।”

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!