शिवपुरी: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोलारस के निर्देशन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कोलारस द्वारा प्राथमिक वनोपज सहकारी संस्था रन्नौद के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान अटलपुर (कोड 0506037) की जांच की गई।
प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में दुकान के विक्रेता देवेन्द्र यादव एवं प्रबंधक परमा जाटव पर नियमित रूप से दुकान न खोलने, हितग्राहियों को राशन वितरण न करने तथा पीओएस मशीन जमा न करने के साथ खाद्यान्न में अनियमितता पाए जाने का उल्लेख किया गया है। जांच के दौरान गेहूं पीडीएस 8014 किग्रा, चावल पीडीएस 1808 किग्रा, शक्कर 01 किग्रा, नमक 68 किग्रा, मूंग 560 किग्रा, आईसीडीएस गेहूं 786 किग्रा एवं आईसीडीएस चावल 228 किग्रा खाद्यान्न के खुर्द-बुर्द किए जाने का प्रकरण सामने आया। उक्त कृत्य म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 की कंडिकाओं 10(03), 11(01), 11(03) एवं 13(02) का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इस संबंध में प्राथमिक वनोपज सहकारी संस्था रन्नौद द्वारा संचालित उक्त दुकान के प्रबंधक एवं विक्रेता के विरुद्ध थाना बदरवास में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उचित मूल्य दुकान अटलपुर में अनियमितताओं पर प्रबंधक एवं विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मां हरसिद्धि देवी मेले का हुआ शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब / Shivpuri News
- प्रवेश उत्सव के बीच हाई स्कूल पर ताला: सिनावल कला में दोपहर 2 बजे बंद मिला स्कूल / Shivpuri News
- प्रवेश उत्सव के बीच स्कूल पर ताला: खनियाधाना में लापरवाही उजागर / Shivpuri News
- 23 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव, छप्पन भोग और भंडारे का होगा आयोजन / Shivpuri News
- कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शंखनाद, भक्तिमय हुआ विजयपुरम / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment