Press "Enter" to skip to content

विकसित भारत की जी-राम-जी योजना, हर हाथ को रोजगार देने का लक्ष्य: जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी महाविद्यालय प्रांगण में “विकसित भारत जी-राम-जी योजना” को लेकर सभी विभाग प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव मुख्य अतिथि एवं पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, जनपद उपाध्यक्ष मुन्नालाल रावत, विधानसभा संयोजक विक्की मंगल, जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर, बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधेनिया, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पंच-सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि जी-राम-जी योजना गांवों के समग्र विकास के साथ 125 दिनों के रोजगार का पक्का संकल्प है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की दशा और दिशा में सकारात्मक सुधार होगा तथा ग्राम सभा में तय एजेंडा के अनुसार कार्य करते हुए ग्रामों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्य वक्ता पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के “हर हाथ को रोजगार” देने के संकल्प के अनुरूप इस योजना की शुरुआत की गई है। ग्राम विकास को गति देने के लिए योजना में आवश्यक संशोधन किए गए हैं, जिससे अधिक कार्यों को शामिल कर ग्रामीण प्रगति को सशक्त बनाया जा सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!