शिवपुरी: जिले में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला, मामले का खुलासा तब हुआ जब पति पत्नी के बीच हुई लड़ाई के बाद पत्नी मायके चली गई। तब पति पत्नी को लेने मायके पहुंचा और पत्नी के साथ आने से इंकार के बाद बेटी ने भी साथ आने से इंकार करते हुए मां को अपने साथ हुई वारदात को सामने रख दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 जनवरी को नाबालिग की मां मजदूरी करने गई थी। तभी पिता ने शराब के नशे में अपनी 10 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अगले दिन नाबालिग को उसकी बुआ बैतूल में आयोजित राम पाल बाबा के सत्संग में साथ ले गई थी। इस बीच नाबालिग के माता पिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और नाबालिग की मां अपने मायके चली गई। जब नाबालिग वापस लौटी तो उसकी बुआ ने नाबालिग को मां के पास छोड़ दिया। 3 फरवरी को जब पति अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा तो पत्नी से साथ आने से इनकार कर दिया। फिर जब पिता बेटी को साथ को साथ लाने को अड़ गया। तब बेटी ने भी पिता के साथ जाने से इनकार करते हुए अपनी मां को साथ ना जाने का कारण बताते हुए पूरी आपबीती बता दी। इसके बाद 4 फरवरी को महिला अपनी बेटी के साथ तेंदुआ थाना पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए गुरुवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







Be First to Comment