Press "Enter" to skip to content

पीएम आवास कॉलोनी में डीजे बंद कराने पर विवाद, मेडिकल छात्र से मारपीट, रहवासी बोले- सुअर का मांस पकाने से फैलती है बदबू / Shivpuri News

शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी के रहवासी असामाजिक गतिविधियों से परेशान हैं। बुधवार देर शाम तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर सी-3 ब्लॉक निवासी मनोज वाल्मीक ने मेडिकल छात्र और पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी। रहवासियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी आए दिन शराबखोरी करता है। परेशान लोगों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता निखिल ने बताया कि वह सी-3 ब्लॉक में अपने चाचा के साथ रहता है और मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। बुधवार देर शाम मनोज वाल्मीक अपने घर में तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। जब निखिल ने उससे आवाज कम करने को कहा, तो मनोज ने पहले सहमति दी।

हालांकि, कुछ देर बाद जब निखिल अपने ऊपर वाले माले पर चला गया, तो मनोज अपने तीन साथियों और एक युवती के साथ आया और दरवाजे पर पत्थर फेंकने लगा। निखिल का आरोप है कि दरवाजा खोलने पर मनोज ने उसे खींचकर लाठियों से हमला किया।

एक अन्य रहवासी प्रद्युमन ने बताया कि वह सामने वाले अपार्टमेंट में रहता है। तेज डीजे की आवाज से परेशान होकर जब उसने मनोज को मना किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

कॉलोनी के अन्य परिवारों का कहना है कि मनोज वाल्मीक अक्सर रात में तेज आवाज में डीजे बजाकर शराब पीता है। उन पर सुअर का मांस पकाने का भी आरोप है, जिससे परिसर में दुर्गंध फैल जाती है। मना करने पर वह गाली-गलौच और धमकी देता है।

रहवासियों के अनुसार, इन गतिविधियों से कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

परेशान रहवासियों ने प्रशासन से मनोज वाल्मीक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित उसके आवास को निरस्त किया जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!