Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना की गूड़र घाटी पर तेंदुए की दस्तक से हड़कंप आस पास के गांवों में दहशत का माहौल / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियांधाना क्षेत्र की गूड़र घाटी में तेंदुए की हलचल देखी गई है जिसके बाद से आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है तेंदुए के मूवमेंट की खबर आग की तरह ग्रामीण इलाके में फैल गई है जिससे लोग अब खेतों में जाने और रात के समय घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुए को गूड़र घाटी के मेन रास्ते और घने झाड़ियों के पास देखा गया है इस सूचना के बाद गूड़र घाटी से सटे गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पालतू मवेशियों पर हमले का खतरा बढ़ गया है और शाम ढलते ही लोग अपने घरों के दरवाजे मजबूती से बंद कर रहे हैं खनियांधाना वन विभाग की टीमें अलर्ट पर हैं तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी हरकत में आ गई है बन विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई है जो लगातार घाटी और आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग कर रही है खनियांधाना डिप्टी रेंजर पवन कुमार परिहार का कहना है कि तेंदुए को जल्द से जल्द सुरक्षित रेस्क्यू करने या उसे वापस घने जंगल की ओर भेजने के प्रयास जारी हैं उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि यदि तेंदुआ कहीं भी दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने या पत्थर मारने की कोशिश न करें बल्कि तुरंत विभाग को सूचित करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!