Press "Enter" to skip to content

कब्रिस्तान कमेटी का सम्मान: निस्वार्थ सेवा की सराहना, डीपी एवं लाइट व्यवस्था कराकर किया गया हौसला अफजाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की कब्रिस्तान कमेटी द्वारा वर्षों से निस्वार्थ भाव से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए कमेटी के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष आसिम पठान, साबिर खान, नदीम खान, ताहिर खान, इमरान खान, इरशाद खान, अड्डू खान एवं आबिद खान सहित पूरी टीम का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय तिवारी, फास्ट समाचार के संपादक अजय राज सक्सेना, एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष शाहिद खान, शहर काजी बलिउद्दीन, वरिष्ठ पत्रकार अशफाक खान सहित मुस्लिम समाज के अनेक जिम्मेदार नागरिक उपस्थित रहे।
बताया गया कि कब्रिस्तान कमेटी के 30 से 40 युवक पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से कब्र बनाने एवं कब्रिस्तान की देखरेख का कार्य लगातार करते चले आ रहे हैं। युवाओं की मेहनत, सेवा भावना और जज्बे को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विजय तिवारी के सहयोग से कब्रिस्तान परिसर में डीपी लगवाई गई तथा प्रकाश व्यवस्था (लाइट) करवाई गई।
जब इस जनसेवा कार्य की जानकारी फास्ट समाचार के संपादक अजय राज सक्सेना को प्राप्त हुई, तो उन्होंने कब्रिस्तान कमेटी का सम्मान करने का निर्णय लिया। समारोह के दौरान कमेटी के प्रत्येक सदस्य को शील्ड एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की खुले मंच से सराहना की गई।
इस अवसर पर अजय राज सक्सेना ने कहा कि समाज सेवा का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है और भविष्य में भी कब्रिस्तान से संबंधित जो भी सहयोग उनसे बन पड़ेगा, वह अवश्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कमेटी के कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!