शिवपुरी। मंत्री व स्थानीय विधायक यशोधरा राजे के प्रयासों से थीम रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है लेकिन जैसे-जैसे थीम रोड का कार्य पूर्ण होता जा रहा है और सड़कें चौड़ी होती जा रही है वैसे-वैसे वाहन चालक पार्किंग में वाहन को खड़ा न कर थीम रोड की आधी सड़क पर वाहन को पार्क कर रहे हैं जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं इस आधी रोड पर बनी अवैध पार्किंग पर यातायात विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसकी भी जब मर्ची होती है बीच रोड पर वाहन खड़ा कर देता है। मामले में यातायात विभाग से कार्रवाई की मांग की है।






Be First to Comment