Press "Enter" to skip to content

UGC कानून को लेकर सवर्ण समाज ने कराया बाजार बंद, बजट के लाइव प्रसारण के दौरान तोड़ी कुर्सियां, करैरा-नरवर में दुकानदारों के साथ की मारपीट, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में आज 1 फरवरी को बाजार बंद का आह्वान किया गया था. इसी क्रम में सवर्ण समाज ने बाजारों में भीड़ जमा कर दुकान जो खुली मिली उन्हें बंद कराया और UGC कानून का विरोध प्रदर्शन किया.

जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को सवर्ण समाज द्वारा बाजार बंद का आहान किया गया था. इसी उपलक्ष्य में आज सवर्ण समाज ने एकत्रित होकर बाजार में जो दुकान खुली मिली उन्हें बंद कराया.

इसी क्रम में माधव चौक चौराहे पर चल रहे बजट के लाइव प्रसारण के दौरान बीजेपी के पदाधिकारियों को UGC काले कानून का विरोध प्रदर्शन दिखाया. इसी दौरान प्रेम स्वीट्स की दुकान पर भी जाकर उन्होंने दुकान को बंद कराया.

जिले के करैरा में बजट के लाइव प्रसारण के दौरान सवर्ण समाज की भीड़ में लोगों ने कुर्सियां फेंकी. इसके बाद पदाधिकारी टेंट के पीछे भागकर बचते नजर आए.

इसी क्रम में टीला रोड़ स्थित हृदयांशि ऑनलाइन एवं स्टेशनरी की दुकान पर भी जाकर लोगों ने स्टूल और कुर्सियां तोड़ी.

नरवर में कानून को लेकर सवर्ण समाज के द्वारा बाजार बंद करने के दौरान दुबाई बाजार में कुशवाह समाज की दुकानों को खुला देख भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दुकानदारों के साथ मारपीट कर दी. जिसके बाद दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई. हाथ में लाठी और डंडो से विवाद छिड़ गया. जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई. वहीँ शांति प्रिय बाजार बंद ना कराने को लेकर लोगों ने उचित कार्रवाई की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!