Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में फैक्ट्री से घर लौटते समय ट्रक की टक्कर से भूसा व्यापारी की मौत, चालक फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के ककरवाया कट फोरलेन पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार 60 वर्षीय भूसा व्यापारी कैलाश शिवहरे को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना शाम के समय हुई, जब वे अपनी फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सर्किट हाउस रोड निवासी हुकुमचंद शिवहरे उम्र 50 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके चाचा कैलाश शिवहरे ककरवाया गांव स्थित अपनी गट्टा फैक्ट्री से शाम करीब 6:45 बजे मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे। ककरवाया कट फोरलेन पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से कैलाश शिवहरे सड़क पर गिर गए। उन्हें सिर के पीछे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर हुकुमचंद अपने चचेरे भाई प्रभांशु शिवहरे के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चाचा को कार से तुरंत शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!