Press "Enter" to skip to content

शहीद दिवस पर शहीदों की स्‍मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी / Shivpuri News

शिवपुरी: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 30 जनवरी 2026 को स्‍वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्‍मृति में कलेक्टोरेट सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में शहीदों को श्रृद्धांजली अर्पित की गई। इस मौके पर कलेक्‍टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला की उपस्थिति में शहीद दिवस पर प्रातः11 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की याद में दो-मिनट का मौन रखकर, श्रृद्धांजली दी गई।
इस अवसर पर संयुक्‍त कलेक्‍टर मोहम्मद यूनुस कुर्रेशी, डिप्‍टी कलेक्‍टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से शहीदों की याद में दो मि‍नट का मौन रख कर, उन्हे श्रृद्धांजली अर्पित की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!