शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरिच्छा गाँव की एक महिला ने वन विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि वन कर्मियों ने उसके साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उसके कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ करने की कोशिश भी की।
पीड़ित महिला के अनुसार, यह घटना तब हुई जब वह अपने पति के साथ जंगल में सूखी लकड़ियाँ बीनने गई थी। रास्ते में वन विभाग की टीम ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो वन कर्मियों ने उनके साथ हाथापाई की और अभद्रता की सीमाएँ पार कर दीं।
पीड़ित महिला का कहना है कि उन्होंने घटना के बाद गोवर्धन थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। कथित तौर पर थाने में उन्हें डराया-धमकाया गया और मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया। थक-हारकर महिला ने अब एसपी कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।







Be First to Comment