Press "Enter" to skip to content

दीपक इलेक्ट्रिकल बाले कर रहे मासूम बच्चों की जान से खिलवाड़: खाटू श्याम कॉलोनी की मुख्य सड़क पर डाली काली मिट्टी, सड़क धसकने का डर, सड़क किनारे बना दिया तलघर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के पुराना बाईपास स्थित खाटू श्याम नगर की मुख्य सड़क पर पास में निर्माण कर रहे दीपक इलेक्ट्रिकल्स वालों ने मुख्य सड़क पर काली मिट्टी डाल दी है. जिसके कारण खाटू श्याम नगर के रहवासियों का निकलना मुश्किल हो गया है.

जानकारी के अनुसार खाटू श्याम नगर में निवासरत अजय शर्मा ने बताया कि खाटू श्याम नगर की मुख्य सड़क पर पास में ही निर्माण करा रहे दीपक इलेक्ट्रिकल्स वालों ने काली मिट्टी डाल दी है. जिसके कारण बारिश के बाद से ही कॉलोनीवासियों का निकलना मुश्किल हो गया है. साथ ही मुख्य सड़क के किनारे तलघर भी बना दिया है. जिसके कारण सड़क धसकने का भी डर बना हुआ है. बच्चों को दो माह से स्कूल नहीं भेजा है. बस वालों से भी मना कर दिया है कि यहां से बस अगर निकली तो उसका बस का धसकने का डर है. जिसके कारण बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो सकता है. भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए तलघर की जांच की जाए और सड़क से काली मिट्टी हटाकर सड़क को दुरुस्त कराया जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!