Press "Enter" to skip to content

भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक 9 फरवरी को / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व अनुसार समर्पण निधि वर्ष 2022 के संबंध में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 11 फरवरी को समर्पण निधि की तैयारियों को लेकर (संगठन की जिला स्तरीय बैठक) 9 फरवरी बुधवार को होटल युवराज में दोपहर 1 बजे आहूत की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि इस बैठक में समर्पण निधि के प्रदेश से जिला प्रभारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपिस्थत होंगे। समर्पण निधि के लिए जिला संयोजक सोनू बिरथरे महामंत्री भाजपा को बनाया गया है। बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक, जिला संयोजक, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, निगम मंडल बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बैंकों के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, पार्टी के सभी मंंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!