Press "Enter" to skip to content

बूढाडोंगर में फर्जी हस्ताक्षर कर लगवा लिया VI कंपनी का टॉवर, धोखाधड़ी की कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बूढाडोंगर में चाचा के लड़के ने फर्जी साइन कर VI कंपनी का टावर लगवा दिया हैँ. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने कलेक्टर से की है.

जानकारी के अनुसार जगदीश पाल पुत्र जीवनलाल पाल निवासी ग्राम बूढाडोंगर थाना बदरवास ने बताया कि उसके चाचा के लड़के मुकेश पाल ने शपथ पत्र में फर्जी साइन कर VI कंपनी का टावर कृषि भूमि पर लगवा दिया है. जब इसकी जानकारी लगी तो बदरवास थाने में संपर्क किया जिसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके चलते आज पीड़ित ने कलेक्टर को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!