शिवपुरी: जिले के खतोरा में स्थित अग्रवाल कृषि सेवा केंद्र की दुकान से ली गई दवाई से फसलों को नुकसान हुआ है. जिसकी शिकायत आज समस्त किसानों ने कलेक्टर से कर मुआवजे की मांग की है.
जानकारी के अनुसार ग्राम आरी के किसान नंदकुमार ने बताया कि उन्होंने मसूर की फसल की थी जिसमें इल्ली मारने की दवा अग्रवाल कृषि सेवा केंद्र खतौरा से ली थी. जिसे दुकानदार के बताए मुताबिक डालने के बाद फसल को नुकसान हुआ है. वहीँ 27 बीघा में मसूर की फसल को नुकसान बताया गया है. नुकसान के बाद जब दुकानदार से बात की तो उसने मना कर दिया और बोला कि मैं घर में दावा थोड़ी बनाता हूं बाहर से बनकर आती है. ऐसे में किसानों ने आरोप लगाए हैं कि अग्रवाल क़ृषि सेवा केंद्र पर नकली दवाई बेची जाती है और जब सैंपल लिए जाते हैं तो वह सही दवाई के सैंपल देता है. ऐसे में किसानों ने बताया की हमने जो दवा ली है उनके सैंपल लिए जाए और उसकी जांच कराई जाए. समस्त किसानों ने मुआवजे की मांग की है और मुआवजा नहीं मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है.






Be First to Comment