शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभाव से चार निरीक्षक और उप निरीक्षकों के अस्थायी तबादले किए हैं। यह आदेश अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।
नीतू सिंह अहिरवार को मायापुर थाना प्रभारी से हटाकर पिछोर थाना प्रभारी बनाया गया है। दिनेश सिंह नरवरिया को इंदार थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर मायापुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक यादव को सीहोर थाना प्रभारी से हटाकर इंदार थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। जूली तोमर को नरवर थाना से स्थानांतरित कर सीहोर थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।






Be First to Comment