Press "Enter" to skip to content

बस कंडक्टर ने बस में बैठी महिला सवारी से की सरेराह मारपीट, इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ वीडिया, डर रहा महिला मासूम बेटा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के करैरा थानांतर्गत एक यात्री बस में कंडक्टर द्वारा एक महिला के साथ किराए को लेकर हुई कहासुनी पर उसकी मारपीट कर दी। किसी रहागीर ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ तो पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपित बस कंडक्टर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक महिला अपने छोटे से बच्चे के साथ शीतला बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी07 पी 2072 में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान महिला और बस कंडक्टर के बीच किराए के पैसों को लेकर कुछ मुंहवाद हो गया। इस पर बस कंडक्टर महेंद्र रावत निवासी मसूदपुर इतना नाराज हो गया कि उसने महिला का सामान बस में से नीचे फेंक दिया। उसे धक्का देकर बस से बाहर धकेल दिया। इसके बाद महिला के साथ सरेराह मारपीट की। इस घटना को देखकर उसका मासूम बच्चा बेहद डर गया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस का दर्ज कराई, वहीं दूसरी ओर किसी राहगीर द्वारा मामले की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित बस कंडक्टर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस दौरान बस में सवार दर्जनों यात्री पूरी तरह से मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे, किसी ने भी कंडक्टर द्वारा की गई मारपीट का कोई विरोध दर्ज नहीं करवाया और न ही महिला को बचाने के लिए आगे आया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!