शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने चार वर्ष से फरार मोटरसाईकिल शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं.
बता दें की 20 अगस्त 2022 को रिषभ कुमार जैन पुत्र श्री रामजीलाल जैन निवासी बदरवास ने मोटरसाईकिल एमपी 33 एमडी 2464 हिरो होण्डा रामजानकी मंदिर श्रीपुर से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिस पर थाना बदरवास में अपराध क्रमांक 291/22 धारा 379 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया.
बदरवास थाना प्रभारी ने बताया की 30 दिसंबर 2025 को उक्त मोटरसाईकिल चोर दिलीप पुत्र केदार सिंह रघुवंशी निवासी अमरोद सद्दू थाना नई सराय जिला अशोकनगर जो चार साल से फरार था जिसे पीथमपुर जिला धार से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय कोलारस में पेश किया गया था.
उक्त अपराध में फरार चल रहे आरोपी शिवकुमार पुत्र शंकर सेन उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमरोद सद्दू थाना नईसराय जिला अशोक नगर को आज दिनांक 20 जनबरी 2026 को सूचना पर नई सराय से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोलारस पेश कर माननीय न्यायालय कोलारस के आदेश से आरोपी को जेल दाखिल किया।
इनकी रही सरायनीय भूमिका: निरी. रोहित दुबे थाना प्रभारी बदरवास मनीष गुर्जर थाना प्रभारी नई सराय, प्रआर नवीन, प्रआर देवेन्द्र थाना नई सराय, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि जगदीश पाराशर,सउनि गोपाल बाबू, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया, प्रआर गोविंद सिंह भदौरिया आर अनित ,सदन सिंह भिलाला, आर चालक दीनू रघुवंशी, आर राजकुमार आर दर्शन थाना बदरवास जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।






Be First to Comment