Press "Enter" to skip to content

बैराड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, 20 हजार रुपये की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी अनुबिभाग के बैराड थाना के अंतर्गत  पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार अवैध शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बैराड पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बैराड पुलिस ने अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जनवरी 2026 को दोपहर के समय थाना बैराड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झिरी मारोरा रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब की कैनें लेकर किसी वाहन के इंतजार में बैठा है।

पुलिस टीम ने मौके पर एक व्यक्ति को कैनों के पास बैठे पाया। घेराबंदी कर उसे पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम प्रताप उर्फ गूंगा पुत्र लक्ष्मण यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम ककरई, थाना बैराड बताया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो कैन बरामद हुईं, जिनमें प्रत्येक में 50-50 लीटर, कुल 100 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई।

आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध आबकारी लाइसेंस मांगा गया, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाए जाने पर शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!