Press "Enter" to skip to content

फोन तक नहीं उठाता सुपरवाइजर, दफ्तर में भी नहीं मिलता—त्रस्त सरपंच मोहर सिंह धाकड़ ने दी धरना-प्रदर्शन व आंदोलन की खुली चेतावनी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी में जर्जर केविल से टपरिया मे लगी आग गरीब का जला. सामान साथ ही दूसरी टपरिया मे बैठी भैस की मौके पर हुई मौत तो दूसरी भैस घायल गांव में करंट फैलने से टला बडा हादसा

पोहरी तहसील के ग्राम बीलवरा कलां में आबादी क्षेत्र की विद्युत केबल पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। गांव में लगी पुरानी केबल जगह-जगह से झरझर हो रही है, जिससे ग्रामीणों को बिजली जलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केबल कभी भी गिर सकती है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि आबादी क्षेत्र की विद्युत लाइन पूरी तरह खराब हो चुकी है। कई स्थानों पर तार खुले पड़े हैं, जिससे लगातार करंट फैलने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद विद्युत विभाग द्वारा केबल बदलने की दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार  में करंट के तार टूटने से एक गरीब की टपरिया मे आग लगने से उसका सामन सहित एक भैस की मौके पर मौत हो गई वही दूसरी टपरिया एक भैंस बुरी तरह घायल हो गई वहीं कई ग्रामीणों को भी करंट का झटका लगने से बाल बाल बचे , लेकिन  इसके बाद भी विभाग की लापरवाही बरकरार है।

ग्राम पंचायत बीलवरा कलां के सरपंच मोहर सिंह धाकड़ ने बताया कि विद्युत विभाग के सुपरवाइजर को कई बार फोन लगाया गया, लेकिन वे फोन तक नहीं उठाते। जब ग्रामीण कार्यालय पहुंचते हैं तो वहां भी सुपरवाइजर मौजूद नहीं मिलते और यह कहकर टाल दिया जाता है कि वे क्षेत्र में गए हुए हैं।

ग्राम बीलवरा कलां के समस्त ग्रामीणों ने एकजुट होकर मांग की है कि आबादी क्षेत्र की जर्जर विद्युत केबल को तत्काल हटाकर नई केबल डाली जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के रास्ते पर जाने को मजबूर होंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!