शिवपुरी: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी द्वारा सर्किल जेल शिवपुरी में महिला बंदियों को कृत्रिम आभूषण निर्माण का 14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का जेल प्रबंधन की पहल पर आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नव वर्ष की पहली तारीख से प्रारंभ हुआ एवं जिसका आज दिनांक 14.01.2026 को विधिवत समापन हुआ ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दण्डित एवं विचाराधीन कुल 31 महिला बंदियों ने उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्धेश्य जेल बंदियों को स्वरोजगार के लिये प्रेरित कर उन्हें आत्म निर्भर बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कृत्रिम आभूषण जैसे – गले का हार, हाथ के कंगन, झुमके एवं अन्य सजावटी वस्तुएं बनाने की व्यवहारिक जानकारी दी गई। आज कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंचना चतुर्वेदी, जेल अधीक्षक श्री रमेशचन्द्र आर्य, जेल उप अधीक्षक श्री रामशिरोमणी पाण्डेय, जेल शिक्षक श्री रामगोपाल रायक्वार एवं भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी के निदेशक श्री डी. पी. शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक श्री आर्य ने भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों के पुनर्वास एवं मुख्य धारा से जोडने में सहायक सिद्ध होते हैं।















Be First to Comment