शिवपुरी। खबर मड़ीखेड़ा थाना सतनवाड़ा से आ रही है जहां एक ऑटो के सामने गाय के अचानक आ जाने से ऑटो पलट गया।
बताया जा रहा है सभी लोग अपने गांव बिलोकला से नरवर लोड़ी माता मंदिर पर बच्चे का मुंडन करा कर अपने घर बिलोकला लौट रहे थे तभी शाम 7 बजे के करीब जैसे ही वह मड़ीखेड़ा के मोड़ पर पहुंचे तभी गाय एकाएक रोड पर जाने के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर द्वारा ऑटो को नियंत्रण करने का काफी प्रयास किया गया परंतु फिर भी ऑटो गाय के पिछले हिस्से में जा टकराई एवं उसके बाद वह पलटती हुई नीचे खाई में जा गिरी जिसमें सन्तोष गिरी गोस्वामी 40, जानकी गोस्वामी 35, सोनम गोस्वामी 9, सुमित गोस्वामी 7, मुस्कान गोस्वामी 6, राधा गोस्वामी 10, वैष्णवी गोस्वामी 3, माखनलाल जाटव 30 घायल हो गए एवं वही ममता बाथम 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई।






Be First to Comment