Press "Enter" to skip to content

बमरा तिराहा पर दर्दनाक सड़क हादसा: 13 साल के मासूम और 22 वर्षीय युवक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमरा तिराहा पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 13 साल के मासूम बालक और 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सालौदा निवासी 22 वर्षीय अंकेश जाटव पुत्र नवल सिंह जाटव परीक्षा देकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। शाम के समय वह बमरा तिराहा पर बाइक रोककर खड़ा हुआ था। उसी दौरान बमरा गांव निवासी 13 वर्षीय कल्ला शर्मा पुत्र संजय शर्मा भी सड़क किनारे मौजूद था।
इसी बीच एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले अंकेश जाटव की बाइक को टक्कर मारी और फिर कल्ला शर्मा को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक लोडिंग वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को पोहरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि कल्ला शर्मा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पोहरी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संभावित मार्गों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!