Press "Enter" to skip to content

बदरवास पुलिस ने चेक बाउंस मामले में एक साल से फरार वारंटी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेक बाउंस प्रकरण में लगभग एक साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने माननीय जेएमएफसी कोलारस के मामले में फरार आरोपी हरपाल यादव (28) पुत्र भगवान सिंह यादव निवासी ग्राम अखाई महादेव थाना बदरवास को 14 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय कोलारस में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रोहित दुबे, उपनिरीक्षक रंगलाल मेर, नोवेल खेस, सहायक उपनिरीक्षक राकेश शिवहरे, सत्येन्द्र जादौन, रघुवीर सिंह मखेनिया, गोपाल बाबू, आरक्षक सदन, दर्शन, थान सिंह एवं चालक दीनू रघुवंशी की प्रमुख भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!